Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा देने पहुंचे 12 वांटेड पकड़े, पिछले 5 साल से थे फरार

rk
2 months ago
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा देने पहुंचे 12 वांटेड पकड़े, पिछले 5 साल से थे फरार

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा देने पहुंचे 12 वांटेड पकड़े, पिछले 5 साल से थे फरार

अजमेर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती (SI)-2025 देने पहुंचे 12 वांटेड पकड़े। पकड़े गए आरोपियों ने खुद की जगह डमी कैंडिडेट बैठाकर प्री. बीएसटीसी एग्जाम पास किया था। पिछले 5 साल से ये फरार चल रहे थे।

एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- साल 2019-20 में सबीएसटीसी (प्री. डीएलएड) परीक्षा हुई थी। फरवरी-2021 में पाली पुलिस ने एक संदिग्ध अशोक सारण को पकड़ा था। तलाशी में उसके पास प्री. बीएसटीसी एग्जाम में मैन कैंडिडेट के स्थान पर रुपए लेकर डमी कैंडिडेट से एग्जाम दिलवाने संबंधी डॉक्यूमेंट मिले थे।

अशोक सारण से पूछताछ के बाद एसओजी की ओर से FIR दर्ज की गई थी। एसओजी की ओर से आरोपियों कही तलाश की जा रही थी। 12 आरोपियों ने 5 अप्रैल को एसआई भर्ती परीक्षा दी। एसओजी टीम ने पहले से मिले इनपुट के आधार पर इनको अरेस्ट कर लिया।

इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती-2025 का एग्जाम पूरा हो गया। दो दिन दो-दो पारियों में एग्जाम हुआ। सोमवार को एग्जाम के लिए 3 लाख 85 हजार 29 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। पहली पारी में जहां 3 लाख 37 हजार 30 कैंडिडेट्स शामिल हुए, वहीं दूसरी पारी में 2 लाख 35 हजार 340 कैंडिडेट्स ने ही परीक्षा दी।

पहली पारी में हिंदी और दूसरी पारी में जीके का पेपर था। कैंडिडेट्स को दोनों पारियों में शामिल होना था। लेकिन 1690 कैंडिडेट्स ऐसे थे, जिन्होंने पहली पारी में एग्जाम दिया, लेकिन दूसरी पारी में शामिल नहीं हुए।पहली पारी में अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। कुछ सेंटर्स पर महिला अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों को लेकर पहुंचीं। जब वे अंदर परीक्षा दे रही थीं तो उनके परिजन बच्चे को संभाल रहे थे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: