आज रात बीकानेर सहित पूरे राजस्थान रहेगा ब्लैकआउट, इतने घंटे के लिए
आज रात बीकानेर सहित पूरे राजस्थान रहेगा ब्लैकआउट, इतने घंटे के लिए
जयपुर। शनिवार की रात राजस्थान के लिए कुछ अलग होने वाली है। दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण अभियान अर्थ ऑवर डे के अवसर पर आज पूरा प्रदेश एक घंटे के लिए बिजली उपकरणों को विश्राम देगा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों से इस वैश्विक मुहिम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की मार्मिक अपील की है।
इस अभियान के तहत आज रात8:30 बजे से 9:30 बजे तक लोकभवन सहित तमाम सरकारी इमारतों की गैर-जरूरी लाइटें बंद कर दी जाएंगी। यह पहल न केवल ऊर्जा संरक्षण का संदेश दे रही है, बल्कि राजस्थान को पर्यावरण सुरक्षा के वैश्विक नक्शे पर मजबूती से खड़ा कर रही है।
60 मिनट का अर्थ ऑवर
आज शनिवार रात 8.30 बजे जैसे ही अर्थ ऑवर शुरू होगा, जयपुर स्थित लोकभवन की सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर दी जाएंगी। राज्यपाल बागडे ने स्वयं इसकी निगरानी करने और आमजन को प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है।
राज्यपाल ने कहा, एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट्स बंद रखकर हम सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल कर पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है और इसमें हर राजस्थानी की सहभागिता जरूरी है।
क्या है अर्थ ऑवर और क्यों है यह जरूरी?
बिजली बचाने और ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वल्र्ड वाइड फंड द्वारा यह अभियान चलाया जाता है।
जागरूकता: इसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि बिजली का उत्पादन पर्यावरण पर भारी दबाव डालता है। एक घंटे की बचत भी करोड़ों यूनिट बिजली बचा सकती है।
वैश्विक अभियान: सिडनी से शुरू हुआ यह सफर आज राजस्थान के गांवों और शहरों तक पहुँच चुका है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ