Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

12th Results 2026: आरके पब्लिक स्कूल की ईशा कंवर ने 99.44% के साथ किया टॉप,  95 परसेंट से ज्यादा मार्क्स हैं तो हमें भेजे फोटो

rk
2 weeks ago
12th Results 2026: आरके पब्लिक स्कूल की ईशा कंवर ने 99.44% के साथ किया टॉप,  95 परसेंट से ज्यादा मार्क्स हैं तो हमें भेजे फोटो

12th Results 2026: आरके पब्लिक स्कूल की ईशा कंवर ने 99.44% के साथ किया टॉप,  95 परसेंट से ज्यादा मार्क्स हैं तो हमें भेजे फोटो

खुलासा न्यूज। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं कक्षा (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की।

बीकानेर जिले के आरके पब्लिक स्कूल की छात्रा ईशा कंवर ने साइंस मैथ्स में 99.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश के टॉपर्स में अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारती निकेतन स्कूल के शुभम बोथरा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें सुनीता ओला और रोहित ने 98.20% तथा मुकेश सिंह ने 98.40% अंक प्राप्त किए।

इस वर्ष बोर्ड का कुल परिणाम पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा। वर्ष 2026 में आर्ट्स का परिणाम 97.54%, कॉमर्स का 98.50% और साइंस का 97.52% दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2025 में आर्ट्स 97.78%, कॉमर्स 99.07% और साइंस 98.43% रहा था।

साइंस में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

साइंस स्ट्रीम में इस वर्ष कुल 2,87,068 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,85,299 परीक्षा में शामिल हुए। कुल परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। इसमें 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जिससे साफ है कि लड़कियों ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया है। फर्स्ट डिवीजन में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफल हुए। कुल 1,78,051 छात्रों में से 1,46,644 छात्र और 1,07,248 छात्राओं में से 98,836 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। कुल मिलाकर, इस बार का परिणाम संतोषजनक रहा, जिसमें बेटियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

खुलासा ऑनलाइन पर 12वीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो पब्लिश होंगे।

आपको इस फॉर्मेट में खुलासा ऑनलाइन से ये जानकारी 9024535304 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप पर शेयर करनी है।
नाम :
स्कूल का नाम :
सब्जेक्ट :
प्रतिशत :
मार्कशीट की फोटो :

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: