बीकानेर: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत
बीकानेर: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शनि मंदिर के पीछे पवनपुरी झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाले दीपेन्द्र आदिवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका 15 वर्षीय भाई रामकेश 13 जून की रात करीब 9 बजे मोबाइल चार्ज कर रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण कटे हुए बिजली के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ