Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में 16 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में 16 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बीकानेर में 16 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद निवासी और वर्तमान में करणी औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले परिवादी विकास दास ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी उनके साथ रहती थी। 18 सितंबर को परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिवार के लोग जब काम से वापस लौटे तो वह घर पर नहीं मिली।

परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने रिपोर्ट में चंदन नाम के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। बताया गया है कि उक्त युवक उनके घर आता-जाता था और करणी रीको क्षेत्र में पानी का टैंकर चलाता है। परिवादी ने पुलिस से किशोरी की तलाश कर उसे सुरक्षित बरामद करने तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक टीकूराम को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही युवक की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: