शहर के इस इलाके से 16 वर्षीय नाबालिग हुई लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का लगया आरोप
शहर के इस इलाके से 16 वर्षीय नाबालिग हुई लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का लगया आरोप
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग की माँ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री 18 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे लापता हो गई।
परिवादिया ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सुरजा राम नायक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा नाबालिग की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ