Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा

1.60 लाख कर्मचारियों के एक साल तक नहीं होंगे तबादले, 15 मई से घर-घर जाएंगे कर्मचारी

rk
7 hours ago
1.60 लाख कर्मचारियों के एक साल तक नहीं होंगे तबादले, 15 मई से घर-घर जाएंगे कर्मचारी


1.60 लाख कर्मचारियों के एक साल तक नहीं होंगे तबादले, 15 मई से घर-घर जाएंगे कर्मचारी
जयपुर। प्रदेश में 1 मई से जनगणना शुरू होने जा रही है। जनगणना में लगे करीब 1.60 लाख कर्मचारियों और अफसरों के तबादले अब करीब एक साल तक नहीं हो सकेंगे। जनगणना निदेशक ने राज्य सरकार से जनगणना में लगे कर्मचारियों के तबादलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए चि_ी लिखी है, इस पर सरकार के स्तर से आदेश जारी होंगे।
जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने कहा कि जनगणना में लगे चार्ज अफसर, प्रगणक, सुपरवाइजर, फील्ड ट्रेनर से लेकर इससे जुड़े सभी कर्मचारी अफसरों के तबादलों पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी करने हमने राज्य सरकार को लिखा है। इनके तबादलों पर प्रतिबंध लगाने का मामला विचाराधीन है, इस पर जल्द आदेश जारी हो जाएंगे। जनगणना के काम में अलग अलग स्तरों पर करीब 1.60 लाख कर्मचारी लगे हैं। इनमें शिक्षक, लेक्चरर, ग्राम सेवक—पटवारी, तहसीलदार, नगर निगम आयुक्त जैसे अफसर—कर्मचारी शामिल हैं, इनके तबादले नहीं हो सकेंगे।
1 मई से 15 मई तक लोग पॉर्टल पर खुद ब्यौरा भर सकेंगे
जनगणना निदेशक विष्णु चरण मलिक ने कहा कि 1 से 15 मई तक लोग खुद जनगणना पॉर्टल पर सेल्फ सेंसस कर सकेंगे। मकान लिस्टिंग से जुड़े 33 सवालों के जवाब इस पॉर्टल पर भरने होंगे। इसके बाद प्रगणक जाकर उसका सत्पान करेंगे। पॉर्टल पर सेल्फ सेंसस का अनिवार्य रूप से प्रगणक जाकर सत्यापन करेंगे। जनगणना के पहले पेज में प्रगणक को डिजिटल जनगणना की सुविधा दी गई है। सेल्फ सेंसस पोर्टल का उपयोग स्मार्टफोन और डेस्कटॉप से किया जा सकेगा।
सेल्फ सेंसस के पॉर्टल पर मोबाइल और डेस्कटॉप से दे सकेंगे सवालों के जवाब
सेल्फ सेंसस के लिए पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे। इसके बाद ओटीपी आएगा। इस ओटीपी के बाद प्रोसेस आगे बढ़ेगा। जनगणना में लगे कर्मचारी किसी से ओटीपी नहीं पूछेंगे, कोई भी ओटीपी पूछने के लिए फोन नहीं करेगा। जनगणना निदेशक ने लोगों से सतकर््रहने की अपील की है।
16 मई से 14 जून के बीच प्रगणक घर घर जाकर मकान लिस्टिंग का काम करेंगे, दफ्तर—गोदाम भी गिने जाएंगे
स्वगणना का काम 15 मई को पूरा हो जाएगा। 16 मई से 14 जून के बीच प्रगणक घर घर जाकर मकान लिस्टिंग का काम करेंगे। जनगणना के पहले फेज में मकान और परिवारों को पहचान कर मकानों की लिस्ट बनाई जाएगी। प्रगणक घर-घर जाकर मकान की स्थिति पर परिवार को उपलब्ध सुविधाएं और परिवार की संपत्तियों और परिवार के उपयोग की चीजों पर सवाल पूछे जाएंगे। एक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में 850 मकान होंगे। मकान की परिभाषा में कार्यालय, प्रतिष्ठान, भवन भी शामिल है।
मकान बंद है तो भी उसकी गणना होगी
जनगणना निदेशक ने कहा कि घर घर जाकर मकान लिस्टिंग के वक्त अगर कोई मकान बंद मिलता है तो प्रगणक 30 दिन की अवधि तमें फिर से उस घर पर जाएगा। इस समय अवधि में पता कर सकते हैं कि उस मकान की क्या स्थिति है, मकान में कोई रहता या नहीं रहता है? बंद है या सूना छोड़ दिया है तो उसका विकल्प दर्ज ​किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: