Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: देर रात 18 आईपीएस का ट्रांसफर, बीकानेर से इनका हुआ तबादला

2 weeks ago
बड़ी खबर: देर रात 18 आईपीएस का ट्रांसफर, बीकानेर से इनका हुआ तबादला

बड़ी खबर: देर रात 18 आईपीएस का ट्रांसफर, बीकानेर से इनका हुआ तबादला 

बीकानेर। राज्य सरकार ने मंगलवार (14 जुलाई) देर रात 18 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। महानिदेशक (DG) स्तर के दो अफसरों के साथ जोधपुर पुलिस कमिश्नर, अजमेर और भरतपुर रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। 4 जिलों में अब नए पुलिस अधीक्षक होंगे। रिफाइनरी हादसे के दौरान चर्चा में आए बालोतरा एसपी का ट्रांसफर भी चर्चा का विषय है। उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाया गया है। इधर जोधपुर कमिश्नर को पांच महीने से भी कम समय में बदल दिया गया है। अनिल पालीवाल को डीजी ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक से डीजी और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जयपुर, मालिनी अग्रवाल को डीजी और कमांडेंट जनरल होमगार्ड से डीजी पुलिस ट्रैफिक के पद पर लगाया है। वहीं, प्रदीप मोहन शर्मा को इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी (जयपुर) से एडशिनल पुलिस कमिश्नर, यातायात और प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के पद पर किया है। अजेय सिंह राठौड़ को एएसपी वृत्त-किशनगढ़ से कमांडेंट, 7 वीं बटालियन आरएसी (भरतपुर) अनुष्ठा कालिया को एएसपी बीकानेर सदर, डीसीपी (मुख्यालय) से पुलिस कमिश्नरेट (जयपुर) के पद पर लगाया है।

इस ट्रांसफर लिस्ट में दो बड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) भी बदले गए हैं। इनमें अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह का तबादला आईजी सतर्कता (जयपुर) की पोस्ट पर किया गया है। भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद बिश्नोई का ट्रांसफर आईजी, पुलिस आधुनिकीकरण और कल्याण, (जयपुर) के पद पर किया है। वहीं, पुलिस मॉडर्नाइजेशन और वेलफेयर के आईजी डॉ रवि अजमेर रेंज के नए आईजी होंगे। डॉ प्रीति चंद्रा को आईजी लॉ एंड ऑर्डर से भरतपुर रेंज आईजी के पद पर पोस्टिंग दी गई है। जोधपुर ग्रामीण एसपी पीडी नित्या अब जोधपुर में ही एसीबी एसपी होंगी। नित्या की जगह अब पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण के एसपी होंगे। पंकज यादव अभी आरएसी बटालियन -1 जोधपुर में कमांडेंट हैं। प्रतापगढ़ एसपी बी आदित्य को हनुमानगढ़ एसपी के पद पर लगाया है। हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र सिंह मीणा का तबादला 10वीं आरएसी बटालियन बीकानेर के पद पर किया है। विशाल जांगिड़ को कमांडेंट, 10वीं बटालियन, आरएसी बीकानेर से प्रतापगढ़ एसपी के पद पर लगाया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: