Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

करोड़ों के पोषाहार घोटाले में पुछताछ के लिए बुलाकर 18 को किया गिरफ्तार

rk
1 week ago
करोड़ों के पोषाहार घोटाले में पुछताछ के लिए बुलाकर 18 को किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। वर्षो पुराने पोषाहार के मामले में 18 को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नागौर में की गयी है। जहां पर पोषाहार के घोटाले में एसीबी ने 18 को गिरफ्तार किया है।  इसमें 9 महिलाएं और 9 पुरुष अधिकारी और कर्मचारी हैं। एसीबी ने सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए नागौर मुख्यालय पर बुलाया था। पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर आंगनबाड़ी के पोषाहार के फर्जी चालान और बिल तैयार कर भुगतान उठाने का आरोप है।


एसीबी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कनिष्ठ लिपिक (एलडीसी), महिला पर्यवेक्षक, एएओ और संविदा कर्मियों को मंगलवार शाम 6 बजे जोधपुर के एसीबी कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 


जानकारी के अनुसार पोषाहार वितरण में 9 करोड़ का घोटाला था। मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी एक आरोपी फरार है। जांच रिपोर्ट करीब 29 हजार पेज की तैयार की गई थी। कुचामन सिटी की महिला पर्यवेक्षक हेमा अग्रवाल, गीता वर्मा, मनीष शेखावत, अंजू शर्मा, संविदा कर्मी राजेंद्र प्रसाद दायमा और विजेंद्र सिंह सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, परबतसर से 4 कार्मिकों खूबचंद भाकर, मूली देवी, संतोष देवी और कमल किशोर को गिरफ्तार किया गया है।

 


डेगाना से तत्कालीन सीडीपीओ मंजूर पठान, महिला पर्यवेक्षक संतोष चौधरी, ज्याना देवी और डेगाना के एएओ राजेंद्र त्रिपाठी के अलावा मकराना की महिला पर्यवेक्षक राजबाला, कुचामन से  एएओ आनंद प्रकाश, जायल में तैनात एलडीसी दिलीप कुमार और निजी कर्मचारी महेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। परबतसर से गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले से निलंबित है, एक सेवानिवृत्त हो चुका है और 2 वर्तमान में कार्यरत हैं। मामले में आरोपी नरेश दायमा अभी फरार है।

 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: