Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

18 वर्षीय युवती लापता, युवक पर पीछा करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप

1 month ago
18 वर्षीय युवती लापता, युवक पर पीछा करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप

18 वर्षीय युवती लापता, युवक पर पीछा करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती के बुधवार सुबह लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई मनीष कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून की सुबह करीब 8:30 बजे उसकी बहन पड़ोस में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इससे परिवार चिंतित है।

परिवादी ने खाजूवाला निवासी सूर्य प्रकाश पर आरोप लगाया है कि वह उसकी बहन का लगातार पीछा करता था, उसे परेशान करता था और परिवार पर जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था। परिवार के मना करने पर आरोपी कथित रूप से युवती को जबरन उठा ले जाने की धमकियां भी दे रहा था।

पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: