Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

3 months ago
बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी
बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी
 
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, वल्लभ गार्डन निवासी सुरेन्द्र ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 22 अप्रैल की शाम उनकी बेटी जीया (18) कोचिंग सेंटर से करीब 7–8 बजे घर लौटी और ऊपर कमरे में चली गई।
 
रात को परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी, लेकिन उसने पढ़ाई का हवाला देकर मना कर दिया। रात करीब 10 बजे दोबारा आवाज देने पर भी उसने यही जवाब दिया। इसके बाद परिवार अपने-अपने कमरों में सो गया।
 
अगली सुबह जब काफी देर तक जीया ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों को संदेह हुआ। पिता, भाई और एक दोस्त ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए—जीया पंखे के हुक से फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
 
 
 
 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: