Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

आर्यांशी स्वामी ने रचा इतिहास, विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी श्रीडूंगरगढ़ की बेटी

rk
8 hours ago
आर्यांशी स्वामी ने रचा इतिहास, विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी श्रीडूंगरगढ़ की बेटी

आर्यांशी स्वामी ने रचा इतिहास, विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी श्रीडूंगरगढ़ की बेटी।

श्रीडूंगरगढ़ । भारत सरकार विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष अहमदाबाद में करवाया जाना प्रस्तावित है। जिसमे श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान की प्रतिभाशाली योग खिलाड़ी और अनेक नेशनल व एशियन खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली आर्यांशी स्वामी विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। ये गौरव हासिल करने वाली आर्यांशी बीकानेर संभाग की प्रथम महिला खिलाड़ी है। आर्यांशी हरियाणा के सोनीपत में सलेक्शन ट्रायल में शामिल हुई और रविवार देर शाम ट्रायल का परिणाम जारी हो गया। आर्यांशी अब भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशन में अहमदाबाद, गुजरात में 10 मई से 2 जून तक आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में शामिल होंगी एवं 4 से 8 जून को अहमदाबाद में होने वाली विश्व योगासन प्रतियोगिता में भारत के लिए खेलेगी। कक्षा 5 से ही गुरुकुल में पढ़ने वाली आर्यांशी ने इस योग्यता एवं उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुकुल चोटीपुरा की श्रद्धेय आचार्या सुमेधाजी को दिया है। बेनीसर स्थित आर्यस्थली गुरूकुल के संस्थापक अमित आर्य की बेटी व पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी की पौत्री है। स्वामी परिवार के वरिष्ठ और नागरिक विकास परिषद के संस्थापक सदस्य ओमप्रकाश स्वामी, देवकिशन स्वामी, नारायण स्वामी व विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने आर्यांशी को विश्व योगासन चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। स्वामी परिवार में गर्व व हर्ष का माहौल छाया है। विभिन्न परिजन, जानकार व मित्रगण आर्यांशी को शुभकामनाएं दे रहें है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: