बीकानेर: कीटनाशक चढ़ने से 20 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल में तोडा दम
बीकानेर: कीटनाशक चढ़ने से 20 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल में तोडा दम
बीकानेर। कीटनाशक चढ़ने से 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके का है। थाना क्षेत्र के कल्याणसर नया निवासी 25 वर्षीय मामराज पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार उसका छोटा भाई 20 वर्षीय अशोक पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल सोमवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। कीटनाशक का छिड़काव करते समय वह बेहोश हो गया।
परिजन उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ