बीकानेर :22 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम
बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र के नकोदेसर गांव की रोही में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई बिशना राम पुत्र दुलाराम नायक ने कालू थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उसका बड़ा भाई किशनाराम रविवार सुबह रोजाना की तरह बकरियां चराने के लिए गांव की उतरादी रोही में गया था।
दोपहर के समय बकरियां तो वापस घर लौट आईं, लेकिन किशनाराम घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद किशनाराम का शव गांव के मोहनराम मेघवाल के खेत में झाड़ियों के पास फांसी के फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ