Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई: फॉरच्यूनर से 261 ग्राम अफीम बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

2 months ago
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई: फॉरच्यूनर से 261 ग्राम अफीम बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई: फॉरच्यूनर से 261 ग्राम अफीम बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ सर्कल में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सेरूणा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 12 बजे सेरूणा थाना क्षेत्र में थानाधिकारी संध्या बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सूडसर चौकी के पास एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 261 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज जाट (33) निवासी कोटासर, राकेश जाट (22) निवासी रीड़ी और केशराराम जाट (33) निवासी राजेडू के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी संध्या बिश्नोई, एएसआई सुरेश कुमार मीणा, कांस्टेबल सेवानंद, नानूराम, सुरेंद्र कुमार, रामदयाल, प्रेम और मुकेश शामिल रहे। मामला एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा होने के कारण आगे की जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: