बीकानेर के इस होटल के बार से 2800000 रुपए गायब, दर्ज हुआ मामला
बीकानेर के इस होटल के बार से 2800000 रुपए गायब, दर्ज हुआ मामला
बीकानेर। होटल के बार से 28 लाख रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित राज विलास होटल की है। जहां मैनेजर नानूराम मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने होटल में काम करने वाले जयप्रकाश और नितेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, मैनेजर नानूराम ने बताया कि होटल के बार में जयप्रकाश और नितेश कुमार कार्य करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि पांच अक्टूबर की रात करीब 11:10 बजे वह बार और काउंटर की चाबी देकर घर चले गए थे।
अगले दिन छह अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे होटल पहुंचने पर उन्होंने बार की चाबी मांगी। कर्मचारियों ने बताया कि वे ड्यूटी पर नहीं आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर ने बार और स्टाफ रूम में चाबी तलाश की, लेकिन चाबी नहीं मिली। इसके बाद बार की जांच करने पर बार में पड़ी चाबी मिली। बार का लॉकर चेक किया गया तो होटल की करीब 28 लाख रुपए की नकदी गायब मिली। मैनेजर ने होटल मालिक को घटना की जानकारी दी। मामले में मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ