Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: शादी समारोह में दर्दनाक हादसा, कूलर में उतरे करंट से 3 वर्षीय मासूम की मौत

1 week ago
बीकानेर: शादी समारोह में दर्दनाक हादसा, कूलर में उतरे करंट से 3 वर्षीय मासूम की मौत
बीकानेर: शादी समारोह में दर्दनाक हादसा, कूलर में उतरे करंट से 3 वर्षीय मासूम की मौत
 
बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के कालासर गांव में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई की शाम करीब 5 बजे कालासर निवासी परवेज अली पुत्र यूसुफ शाह अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान खाना खाते समय मासूम पास में रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया।
 
परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के दादा यासीन अली की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि कूलर में करंट कैसे आया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और शादी समारोह का माहौल गम में बदल गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: