बीकानेर: 35 वर्षीय युवक की मौत, घर में मिला शव, पुलिस जुटी जाँच में
बीकानेर: 35 वर्षीय युवक की मौत, घर में मिला शव, पुलिस जुटी जाँच में
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर में 35 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना 7 अक्टूबर की रात वार्ड नंबर 3 की है, जहां नरेंद्र मेघवाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नरेंद्र (35) पुत्र जीवनाराम मेघवाल के रूप में हुई है। मृतक के पिता जीवनराम ने इस संबंध में पुलिस को मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके बड़े बेटे नरेंद्र ने रात के समय अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ