Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

हो गई बल्ले-बल्ले,  मिलेगी 4 दिन की लगातार छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद?

3 weeks ago
हो गई बल्ले-बल्ले,  मिलेगी 4 दिन की लगातार छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद?

हो गई बल्ले-बल्ले,  मिलेगी 4 दिन की लगातार छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद?

बीकानेर। होली से पहले आमजन के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार त्योहार के मौके पर लगातार चार दिन का लंबा अवकाश मिलने जा रहा है। राज्य सरकार की छुट्टियों और साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल-कॉलेज, बैंक और कई सरकारी दफ्तर लगातार बंद रहेंगे, जिससे लोगों को त्योहार मनाने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।अवकाश की शुरुआत 28 फरवरी (शनिवार) से होगी। महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक, कई सरकारी कार्यालयों के साथ कई स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 1 मार्च (रविवार) को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा। रविवार की छुट्टी जुड़ने से लोगों को लगातार दूसरा दिन आराम का मिलेगा। बाजारों में भी इस दिन त्योहार की खरीदारी का खासा उत्साह देखने को मिल सकता है। 

2 मार्च (सोमवार) को राज्य सरकार ने होलिका दहन के उपलक्ष्य में आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। लोग परंपरागत रूप से होलिका दहन की तैयारियों में जुटेंगे। फिर 3 मार्च (मंगलवार) को धुलंडी यानी रंगों की होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन भी सभी शैक्षणिक संस्थान, बैंक और अधिकांश कार्यालय बंद रहेंगे। लोग रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाएंगे। लगातार छुट्टियों को देखते हुए बैंकिंग और जरूरी सरकारी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही त्योहार के दौरान यात्रा करने वालों को भी पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है, क्योंकि इस अवधि में भीड़ बढ़ सकती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: