Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

भीषण सडक़ हादसे में 4 जनों की दर्दनाक मौत, कार व पिकअप की आमने सामने हुई टक्कर

rk
1 month ago
भीषण सडक़ हादसे में 4 जनों की दर्दनाक मौत, कार व पिकअप की आमने सामने हुई टक्कर


भीषण सडक़ हादसे में 4 जनों की दर्दनाक मौत, कार व पिकअप की आमने सामने हुई टक्कर
बाड़मेर। बाड़मेर-जैसलमेर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण थाना क्षेत्र के हरसाणी फांटा के पास कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार सभी चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अफरा-तफरी मची
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार जैसलमेर से बाड़मेर की ओर आ रही थी। इसी दौरान हरसाणी फांटा के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शिनाख्त के प्रयास जारी
हादसे में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक जोधपुर निवासी बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं बाड़मेर एडीएम राजेंद्र सिंह और डीएसपी रमेश शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
घायलों का इलाज जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
वहीं दूसरी तरफ बाखासर सडक़ मार्ग पर कोनरा फांटा के पास एक बाइक को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवार युवक धोरीमन्ना से धनाऊ होते हुए चौहटन की तरफ आ रहे थे। हादसे सूचना मिलने पर चौहटन थानाधिकारी ललित किशोर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: