Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: मोटर चलाने गया, डिग्गी में समा गई जिंदगी, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Bansal
1 month ago
बीकानेर: मोटर चलाने गया, डिग्गी में समा गई जिंदगी, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बीकानेर: मोटर चलाने गया, डिग्गी में समा गई जिंदगी, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 13 केजेडी माधोडिग्गी में खेत की पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह खेत में बनी डिग्गी पर मोटर चलाने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार चक 13 केजेडी माधोडिग्गी निवासी रोहतकराम पुत्र हेतराम (करीब 40 वर्ष) खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास मोटर चलाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी के गहरे पानी में गिर गया। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

मृतक के भाई रामकुमार पुत्र हेतराम की रिपोर्ट के आधार पर खाजूवाला पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। मामले की जांच एसआई मोनूसिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: