Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

5 दिन से अंधेरे में डूबा सोवा गांव, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

1 month ago
5 दिन से अंधेरे में डूबा सोवा गांव, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

5 दिन से अंधेरे में डूबा सोवा गांव, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बीकानेर जिले के सोवा गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 6–7 हजार आबादी वाला गांव लगातार अंधेरे में रहने को मजबूर है।

ग्रामीणों के अनुसार सोवा से देशनोक के बीच आंधी-तूफान के दौरान बिजली के पोल और तार टूट गए थे, जिसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दे दी गई थी। बावजूद इसके पांच दिन बाद भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है।

बिजली नहीं होने से गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, वहीं आटा चक्कियां बंद होने से लोगों को राशीसर और देशनोक जाकर आटा पिसवाना पड़ रहा है। गर्मी के बीच बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: