Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर में यहां खेजड़ी सहित 51 पेड़ कटे, दो गाड़ियां जब्त, चालकों पर केस दर्ज

2 weeks ago
बीकानेर में यहां खेजड़ी सहित 51 पेड़ कटे, दो गाड़ियां जब्त, चालकों पर केस दर्ज

बीकानेर में यहां खेजड़ी सहित 51 पेड़ कटे, दो गाड़ियां जब्त, चालकों पर केस दर्ज
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के तोलियासर गांव में कुल 51 हरे पेड़ काट दिए गए। इनमें 18 खेजड़ी के भी शामिल हैं। कटे पेड़ों का परिवहन करने पर वन विभाग ने दो गाड़ियां जब्त की हैं। चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर गांव के एक खेत में गुरुवार को खेजड़ी के पेड़ काटने पर विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने दो गाड़ियों को रोक लिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल रात को मौके पर पहुंचा, लेकिन पूरे पेड़ों की गिनती नहीं की जा सकी। इस वजह से मौका पर रिपोर्ट भी तैयार नहीं की गई थी। शुक्रवार को सुबह ही वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक पिकअप और एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। खेत में खेजड़ी के 18 पेड़ कटे हुए थे। इनमें से 13 पेड़ों के ठूंठ ही नजर आए। उन्हें काट कर अन्यत्र शिफ्ट किया जा चुका था। पांच पेड़ तने से कटे हुए थे।

इसके अलावा 33 पेड़ विलायती बबूल के भी कटे हुए मिले हैं। दोनों गाड़ी चालकों के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पेड़ खसरा नंबर 506 में काटने बताए गए हैं। गिरदावर की मौका रिपोर्ट में 14 पेड़ों के ठूंठ बताए गए हैं। 13 विलायती बबूल बताए गए हैं। दोनों की रिपोर्ट में अंतर है। श्रीडूंगरगढ़ तसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने बताया कि वन विभाग ने छोटे पेड़ भी शामिल किए होंगे। कुछ पेड़ उन्होंने गाड़ी में भी जब्त किए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: