Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: नागणेची माता मंदिर का 537वां स्थापना दिवस 25 जनवरी को, होंगे धार्मिक आयोजन

2 months ago
बीकानेर: नागणेची माता मंदिर का 537वां स्थापना दिवस 25 जनवरी को, होंगे धार्मिक आयोजन

बीकानेर: नागणेची माता मंदिर का 537वां स्थापना दिवस 25 जनवरी को, होंगे धार्मिक आयोजन

बीकानेर। शहर के प्रसिद्ध नागणेची माता मंदिर का 537वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और आस्था के साथ 25 जनवरी को मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों और समिति सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। समिति के उपाध्यक्ष भवानी सिंह और भाजपा नेता गिरधारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के तहत आज छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जबकि 25 जनवरी को हवन, कन्या पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इतिहास के अनुसार जब राठौड़ वंश मारवाड़–जांगल प्रदेश में आया, तभी से नागणेची माता को कुलदेवी के रूप में पूजा जाता रहा है। बीकानेर रियासत के संस्थापक राव बीका सहित अनेक शासकों ने युद्ध, राज्य स्थापना और संकट काल में माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के अनुसार नागणेची नाम का संबंध नाग (सर्प) शक्ति से जोड़ा जाता है, जो रक्षा, ऊर्जा और प्रकृति की शक्ति का प्रतीक है। लोक मान्यताओं में नागणेची माता को रक्षक और विजया के रूप में माना जाता है। स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। समिति ने सभी भक्तों से कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


आज छप्पन भोग व 25 जनवरी को हवन, कन्या पूजन महाप्रसादी का होगा कार्यक्रम, इतिहास के अनुसार राठौड़ वंश जब मारवाड़-जांगल प्रदेश में आया, तब से नागणेची माता की कुलदेवी के रूप में होती रही है पूजा, समिति के उपाध्यक्ष भवानी सिंह, भाजपा नेता गिरधारी सिंह ने बताया, 'बीकानेर रियासत के संस्थापक राव बीका सहित अनेक शासकों ने युद्ध, राज्य स्थापना और संकट काल में माता से आशीर्वाद लिया, नागणेची नाम का संबंध नाग (सर्प) शक्ति से जोड़ा जाता है, जो रक्षा, ऊर्जा और प्रकृति की शक्ति का प्रतीक है, लोक मान्यताओं में माता को रक्षक और विजया माना गया है।   

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner
Share: