बीकानेर: परचून की दुकान से 6 लाख रुपए चोरी, पुलिस दो को पकड़ा
बीकानेर। लाखूसर बस स्टैंड स्थित एक परचून की दुकान से 6 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नवनीत धारीवाल ने बताया कि 28 सितंबर की रात चोरों ने भैयाराम मेघवाल की दुकान का ताला तोड़कर 6 लाख रुपए चुरा लिए थे। अगले दिन पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया।
जांच अधिकारी एएसआई अरविंद सिंह यादव, सिपाही रामपाल, पारस कुमार और रविंद्र कुमार की टीम ने सुराग जुटाकर कई जगह दबिश दी। पुलिस ने मामले में लाखूसर निवासी संजय कुमार और हरिकिशन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ