Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत, चालक फरार

rk
3 months ago
दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत, चालक फरार

दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत, चालक फरार

खुलासा ऑनलाइन। खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। परिवादी राजू पुत्र मोतीपाल कश्यप ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा प्रशांत पुत्र रमेश कुमार मंगलवार शाम करीब तीन बजे ईंट भट्टे से खाजूवाला से 17 केबीडी जाने वाली सड़क के दूसरी ओर स्थित एक खोखे से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान 17 केबीडी की ओर से खाजूवाला की तरफ आ रही सफेद रंग की पिकअप के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी।

हादसे में प्रशांत के सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे संभाला, जबकि पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल बालक को पहले खाजूवाला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 3 मार्च को बच्चे की मौत हो गई। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: