Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

69 वीं राष्ट्रीय विद्यार्थी खेल कूद प्रतियोगिता अंडर-14, टेबल टेनिस में दिशा सुराणा बनीं विजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगी राजस्थान की प्रतिनिधि

rk
2 months ago
69 वीं राष्ट्रीय विद्यार्थी खेल कूद प्रतियोगिता अंडर-14, टेबल टेनिस में दिशा सुराणा बनीं विजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगी राजस्थान की प्रतिनिधि

69 वीं राष्ट्रीय विद्यार्थी खेल कूद प्रतियोगिता अंडर-14, टेबल टेनिस में दिशा सुराणा बनीं विजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगी राजस्थान की प्रतिनिधि

बीकानेर। शहर की होनहार खिलाड़ी दिशा सुराणा ने 69 वी‌ंं राष्ट्रीय विद्यार्थी खेल कूद  प्रतियोगिता, पाली (राजस्थान) अंडर-14 गर्ल्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ ही दिशा सुराणा अब नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की प्रतिनिधि होगी।

दिशा सुराणा, श्री सुमति कुमार सुराणा की सुपुत्री हैं तथा वह Sofia Senior Secondary School की छात्रा है। उन्होंने टेबल टेनिस का प्रशिक्षण Wings Table Tennis Academy, Gangashahar से प्राप्त किया है, जहां उनके कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम (छात्रा )का चयन किया गया है, जिसमें दिशा सुराणा का नाम भी शामिल है।  

राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 16 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी, जहां दिशा सुराणा राज्य की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

दिशा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: