Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

चूल्हे की आग से 7 साल की बच्ची झुलसी,  बर्न यूनिट में भर्ती

1 month ago
चूल्हे की आग से 7 साल की बच्ची झुलसी,  बर्न यूनिट में भर्ती

चूल्हे की आग से 7 साल की बच्ची झुलसी,  बर्न यूनिट में भर्ती

खुलासा न्यूज़। चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक 7 वर्षीय बच्ची आग से झुलस गई। हादसा घर में चूल्हे पर पानी गर्म करने के दौरान आग भभकने से हुआ। जानकारी के अनुसार हादसे में बच्ची कविता की गर्दन, हाथ, पैर और पेट झुलस गए। परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि कविता घर में जल रहे चूल्हे के पास बैठी थी। इसी दौरान उसने लकड़ी पर लगाने वाली पॉलिश जलती लकड़ी पर डाल दी, जिससे आग अचानक भभक गई और वह झुलस गई। घटना की सूचना अस्पताल इमरजेंसी वार्ड स्टाफ द्वारा अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: