Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: हथियार लेकर पहुंचे 8 लोग, महिलाओं से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Bansal
1 month ago
बीकानेर: हथियार लेकर पहुंचे 8 लोग, महिलाओं से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बीकानेर: हथियार लेकर पहुंचे 8 लोग, महिलाओं से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज 

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धनेरू में आधी रात को ढाणी में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज, खेत की सींव तोड़ने, जबरन छान बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, धनेरू निवासी संतोष पत्नी मघाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका और संपू देवी का संयुक्त खातेदारी का खेत धनेरू की रोही में स्थित है, जहां दोनों खेती करने के साथ ढाणी बनाकर रहती हैं।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 23 जून की रात करीब 1 बजे आरोपी देवाराम मेघवाल, उसके बेटे हड़मान, भागूराम, श्रवणराम, सावंताराम, गोपाल, जगमाल पुत्र लूणाराम मेघवाल तथा धन्नाराम  ट्रैक्टर में सवार होकर खेत पर पहुंचे। आरोप है कि सभी आरोपी हथियारों से लैस थे और खेत की सींव तोड़ने लगे।

महिलाओं द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जबरन छान बनाने का प्रयास किया। साथ ही खेत छोड़कर भाग जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पीड़िता का जेठ मौके पर पहुंचा तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंपी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: