Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नहर में डूबी 9 वर्षीय बालिका की मौत, शव 50 किमी दूर मिला

1 week ago
बीकानेर: नहर में डूबी 9 वर्षीय बालिका की मौत, शव 50 किमी दूर मिला

बीकानेर: नहर में डूबी 9 वर्षीय बालिका की मौत, शव 50 किमी दूर मिला

बीकानेर। बज्जू उपखंड के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। चारणवाला ब्रांच की 90 आरडी पर यह घटना उस समय हुई, जब बालिका अपने भाई के साथ नहर में नहा रही थी। पानी का बहाव अचानक तेज होने से दोनों भाई-बहन बहने लगे। मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग ने शोर मचाया, जिसके बाद एक राहगीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगा दी। राहगीर ने बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज बहाव के कारण बालिका पानी में बह गई और उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक बालिका की तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर रणजीतपुरा पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया। हालांकि, प्रारंभिक खोजबीन में बालिका का पता नहीं चल सका।

शुक्रवार दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच सूचना मिली कि जीयावाला माइनर में एक बालिका का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही रणजीतपुरा थाना पुलिस लगभग 50 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर बज्जू उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान सिया पुत्री रवि बावरी (9) निवासी रामसरा नारायण, थाना हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है। उनका परिवार वर्तमान में काश्तकार के रूप में चारणवाला क्षेत्र के चक 90 आरडी में रह रहा है। थानाधिकारी ने पुष्टि की कि दोनों भाई-बहन नहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: