Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बिश्नोई समाज का 9वां युवा सम्मेलन एवं नवचयनित आरएएस अधिकारी सम्मान समारोह आयोजित

rk
3 months ago
बिश्नोई समाज का 9वां युवा सम्मेलन एवं नवचयनित आरएएस अधिकारी सम्मान समारोह आयोजित

बिश्नोई समाज का 9वां युवा सम्मेलन एवं नवचयनित आरएएस अधिकारी सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर। लालासर साथरी में स्वामी सच्चिदानंद आचार्य के सानिध्य में बिश्नोई समाज का 9वां युवा सम्मेलन एवं नवचयनित आरएएस अधिकारी सम्मान समारोह 16 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा, शिक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता के तौर पर सीआईएसएफ कमांडेंट कुलदीप डेलू ने वर्तमान समय के युवाओं में समाचार पत्रों के अध्ययन पर जोर देने के साथ साथ परिवार के सकारात्मक माहौल की जानकारी दी। आईआरएस विजयलक्ष्मी बिश्नोई ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और महिला शिक्षा पर जोर देते हुए समाज की संस्थाओं को इसे प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। समराथल फाउंडेशन की छात्रा सरिता ईशरवाल ने अपने कैरियर में फाउंडेशन के सहयोग के बारे में विस्तार से बताया और साथ ही समाज के भामाशाहों को फाउंडेशन को सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। संतोष बिश्नोई गुरुज्ञान पब्लिकेशंस ने आरपीएससी में बिश्नोई समाज के प्रतिनिधि की माँग करते हुए समाज में खेल अकादमी को खोलने की आवश्यकता जताई। संतोष बिश्नोई ने खेजड़ी आंदोलन को वैश्विक नजीर बताते हुए इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार रवि विश्नोई ने इस क्षेत्र में युवाओं को रोजग़ार बनाने के साथ साथ जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक सोच रखने की अपील की।  आरएएस विकास सिहाग और मदन डेलू ने बच्चों को अपनी पृष्ठभूमि के बजाए शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। फि़ल्म अभिनेता संजय बिश्नोई ने समाज को अपनी कुरीतियों को दूर करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आग्रह किया। संजय बिश्नोई ने पर्यावरण प्रेमी राधेश्याम पेमानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वत्सल खावा आईईएस ने युवाओं को निरंतरता और ईमानदारी से आगे बढऩे का संदेश दिया। रोहिताश खिलेरी पर्वतारोही ने जीवन की ऊँचाइयाँ तय करते हुए निरंतर सुधार और संघर्ष की आवश्यकता जताई। मुख्य वक्ता स्प्रिंग बोर्ड एकेडमी से राजवीर सिंह चलकोई ने समाज के सिद्धांतों का विस्तार से वर्णन किया और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ गुरु जंभेश्वर भगवान को रेगिस्तान का प्रथम दार्शनिक धर्म गुरु बताया । राजवीर सिंह ने समाज को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और कुटुंब की संकल्पना को जीने पर बल दिया। युवाओं को स्कूल और कॉलेज जीवन यथार्थ में जीने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर राजवीर सिंह ने स्प्रिंग बोर्ड एकेडमी की ओर से समराथल फाउंडेशन के सहयोग और बालिका शिक्षा के लिए 11 लाख रुपए का सहयोग दिया। युवा सम्मेलन के अवसर पर समाज में चयनित आरएएस को सम्मानित किया गया ताकि वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन सकें। युवा सम्मेलन के सभी प्रतिभागियों को शहीद निहालचंद जी धारणियाँ के पिताजी श्री हनुमान धारणियाँ द्वारा किया गया। युवा सम्मेलन में आस पास के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों को गौर से सुना। इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने और ब्लड डोनेशन किया गया जिसमें 205 यूनिट ब्लड का डोनेशन किया गया। युवा सम्मेलन के साथ  5 दिवसीय जाम्भाणी हरिकथा का भी समापन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: