Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: घर से परीक्षा देने निकली 21 वर्षीय युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

5 months ago
बीकानेर: घर से परीक्षा देने निकली 21 वर्षीय युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
बीकानेर: घर से परीक्षा देने निकली 21 वर्षीय युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
 
बीकानेर। परीक्षा देने के लिए घर से निकली एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना नोखा उपखंड मुख्यालय क्षेत्र की है। इस संबंध में हिमटसर गांव निवासी कैलाश जोशी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार उसकी भांजी मोनिका पुत्री कमल किशोर जोशी (उम्र 21 वर्ष) वर्तमान में अपने ननिहाल हिमटसर गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह 23 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे घर से नोखा स्थित जैन कॉलेज में प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के लिए रवाना हुई थी। परीक्षा शाम 5 बजे समाप्त होने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला।
 
परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के अनुसार मोनिका घर से जाते समय न तो कोई आभूषण और न ही नकदी लेकर गई थी। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच बताई जा रही है तथा नाक के नीचे तिल का निशान है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश की जा रही है।
 
 
 
 
 
 
 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: