Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह कैंपर ने मारी 6 वर्षीय मासूम को टक्कर, अस्पताल में किया मृत घोषित

1 month ago
बीकानेर में इस जगह कैंपर ने मारी 6 वर्षीय मासूम को टक्कर, अस्पताल में किया मृत घोषित

बीकानेर में इस जगह कैंपर ने मारी 6 वर्षीय मासूम को टक्कर, अस्पताल में किया मृत घोषित 

 बीकानेर। सड़क हादसे में में एक मासूम की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार  नोखा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घट्टू निवासी सीताराम मेघवाल ने नोखा थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून 2026 को दोपहर को बीच उनका भाई ताराचंद, ताराचंद का  पुत्र कुशाल, पुत्री गायत्री, बहन सरोज और सरोज की बेटियां हस्तु (6 वर्ष) व सुमन एक टैक्सी में सवार होकर घट्टू से भामटसर जा रहे थे।

रोही सलुंडिया में सांवरिया सेठ किराणा व दुग्ध डेयरी, मगरो की ढाणी के पास सामने से आ रही एक कैम्पर गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए धीमी गति से चल रही टैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी में सवार सरोज, सुमन, हस्तु, ताराचंद, कुशाल और गायत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को नोखा के जिला अस्पताल ले जाया गया।नोखा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छह वर्षीय हस्तु को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सरोज, सुमन, ताराचंद, कुशाल और गायत्री का इलाज जारी है। पुलिस ने हस्तु के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: