Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नहर के पास  17 साल के लडक़े के कपड़े बैग मिले, पुलिस ने डूबने  की जताई आंशका, मंगलवार को भी जारी रहा सर्च अभियान

1 month ago
नहर के पास  17 साल के लडक़े के कपड़े बैग मिले, पुलिस ने डूबने  की जताई आंशका, मंगलवार को भी जारी रहा सर्च अभियान

 

नहर के पास  17 साल के लडक़े के कपड़े बैग मिले, पुलिस ने डूबने  की जताई आंशका, मंगलवार को भी जारी रहा सर्च अभियान
बीकानेर।  बीकानेर के खाजूवाला कस्बे से लापता 17 साल के लडक़े के कपड़े और बैग इंदिरा गांधी नहर  के पास मिले। डूबने की आशंका के चलते दो दिन से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च कर रही है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार खाजूवाला के वार्ड नंबर 19 निवासी नरेश सोनी (17) पुत्र सोनू सोनी रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से किसी बात को लेकर निकला था। इसके बाद उसके इंदिरा गांधी नहर में गिरने की आशंका जताई गई। सोमवार दोपहर को तलाश के दौरान कपड़े और बैग मिलने के बाद नाबालिग के डूबने की आशंका गहरा गई।
आरडी 685 पर मिला बैग, गिरने का स्थान आरडी 682 माना जा रहा
सूचना मिलने पर पूगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर क्षेत्र में तलाशी शुरू की। जांच के दौरान इंदिरा गांधी नहर की आरडी 685 के पास युवक का बैग और कपड़े मिले। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक आरडी 682 के पास नहर में गिरा और तेज बहाव में आगे बह गया।
पुलिस और स्ष्ठक्रस्न की संयुक्त टीम लगातार कर रही तलाश
घटना की सूचना पर पूगल थाना पुलिस के साथ बीकानेर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सोमवार शाम से नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
थानाधिकारी समरवीर सिंह के अनुसार नहर किनारे मिले सामान के आधार पर तलाश की जा रही है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक वास्तव में नहर में गिरा है या नहीं।
परिजनों की चिंता बढ़ी, देर शाम तक नहीं मिला कोई सुराग
सर्च ऑपरेशन के बावजूद देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मौके पर थानाधिकारी समरवीर सिंह, एएसआई धर्माराम गोदारा, दयानंद, शंभू सिंह सहित पुलिस और स्ष्ठक्रस्न के जवान मौजूद रहे और अभियान जारी रखा गया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: