Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल: विप्र सेना नोखा ने बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए पालसिये

3 months ago
भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल: विप्र सेना नोखा ने बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए पालसिये
भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल: विप्र सेना नोखा ने बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए पालसिये
 
नोखा। जहां एक ओर भीषण गर्मी ने इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान पक्षियों  का जीवन भी कठिन बना दिया है, वहीं दूसरी ओर विप्र सेना नोखा ने सराहनीय पहल करते हुए पक्षियों के लिए कालका माता मंदिर परिसर में पालसिये लगाए। रविवार को आयोजित इस सेवा कार्य ने समाज में संवेदनशीलता और जीवदया का संदेश दिया।
विप्र सेना के तहसील अध्यक्ष हेमंत जोशी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पानी से भरे पालसिये लगाए, ताकि गर्मी से व्याकुल पक्षियों को राहत मिल सके। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था कर जीवों की रक्षा में सहयोग करें।
कार्यक्रम में विप्र सेना तहसील अध्यक्ष हेमंत जोशी, संभाग उपाध्यक्ष पुखराज सांखी, संभाग प्रचार मंत्री कानाराम शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश कठातला, देवेन्द्र पाणेचा, पंडित राधेश्याम शर्मा, मालचंद सारस्वत, खेतपाल सारस्वत, राजू सारस्वत, हरिशंकर कठातला, महेश पारीक, आसूसिंह भादला सहित कई सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।
विप्र सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी खूब सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: