Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

भाजपा नेता के घर हुई चोरी, बेटे की शादी के कार्यक्रम में वयस्त था परिवार; 20 लाख के गहने, डेढ़ लाख कैश पार

1 month ago
भाजपा नेता के घर हुई चोरी, बेटे की शादी के कार्यक्रम में वयस्त था परिवार; 20 लाख के गहने, डेढ़ लाख कैश पार

भाजपा नेता के घर हुई चोरी, बेटे की शादी के कार्यक्रम में वयस्त था परिवार; 20 लाख के गहने, डेढ़ लाख कैश पार

भाजपा नेता के घर चोरी हो गई। भाजपा नेता बेटे की शादी में व्यस्त थे। पूरा परिवार रिसोर्ट में शादी के कार्यक्रम में गया हुआ था। पीछे से सूने मकान में चोर घुस गए। चोर लाखों के गहने और कैश ले गए। मकान में एक रॉड पड़ी मिली। सीसीटीवी में 2 नकाबपोश घर में घूमते दिखेथ। वारदात श्रीगंगानगर में शहर के कोतवाली थाना इलाके की विनोबा बस्ती में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति महेश गुप्ता के घर हुई।

भाजपा नेता महेश गुप्ता ने बताया-मैं पूरे परिवार के साथ बेटे की शादी के कार्यक्रम में रजवाड़ा पैलेस में व्यस्त था। सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसी ने मेरे घर के टूटे ताले देखकर मुझे सूचना दी। मैं तुरंत घर पहुंचा। चोर घर की अलमारी से मेरे, मेरी पत्नी और बेटी के 20 तोला सोने के गहने और डेढ़ लाख कैश ले गए। चोरी की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

महेश गुप्ता ने बताया- सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश युवक लोहे की रॉड लेकर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। चोर सीढ़ियों से पहली मंजिल पर चढ़े थे। अलमारी में आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी थी लेकिन चोर उन्हें छोड़ गए। घर में रखे मोबाइल फोन भी सुरक्षित हैं।

घर में लोहे की रॉड से ताले तोड़े गए। ऊपर के कमरे और लॉबी में रॉड पड़ी मिली। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का वाई-फाई डोंगल भी तोड़ दिया।

गुप्ता ने बताया- बहू के लिए जो सोने के गहने बनवाए थे, उन्हें हम रजवाड़ा पैलेस लेकर गए थे, इसलिए ये गहने बच गए।

तो शायद नहीं होती चोरी की वारदात

महेश गुप्ता ने बताया- रात 2 बजे मैं घर आने वाला था, लेकिन परिवार ने रोक लिया। थकान के चलते होटल में ही सो गया। वरना शायद चोर कामयाब नहीं हो पाते। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: