Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कोतवाली थाना इलाके से कारोबारी लाखों रुपये के सोना व नगदी लेकर लापता

3 months ago
कोतवाली थाना इलाके से कारोबारी लाखों रुपये के सोना व नगदी लेकर लापता


कोतवाली थाना इलाके से कारोबारी लाखों रुपये के सोना व नगदी लेकर लापता 
बीकानेर। संभाग के चूरू जिले  के सुभाष चौक क्षेत्र से एक सराफा कारोबारी लाखों रुपये के सोने और नगदी के साथ अचानक गायब हो गया है। इस संबंध में कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है।
कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 45 निवासी गोविंद कुलथिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वे अपने बड़े भाई दयाराम के साथ सुभाष चौक में सोने-चांदी के जेवर बनाने की दुकान चलाते हैं। 17 अप्रैल की शाम दयाराम दुकान से ग्राहकों के पास जाने की बात कहकर निकले थे।
अगली सुबह जब दुकान की जांच की गई, तो पता चला कि ग्राहकों के गहने बनाने के लिए रखा करीब रुपए 4.5 लाख का जेवराती सोना गायब है। लगभग रुपए 3.5 लाख नकद भी दुकान से गायब है।
परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के बीच तलाश की, लेकिन दयाराम का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: