Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

सडक़ पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक जने की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

2 weeks ago
सडक़ पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक जने की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल


सडक़ पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक जने की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल
बीकानेर। सडक़ पर बिना पार्किंग संकेत दिए रोके गए ट्रक के पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार बीकानेर निवासी व्यापारी की मौत हो गई। चालक और एक महिला गंभीर घायल हो गए।  नेशनल हाइवे 62 पर गणेशगढ़ चौकी से कैंचियां की तरफ हुआ। मृतक व्यापारी के भाई की ओर से लालगढ़ जाटान थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार बीकानेर निवासी 42 वर्षीय मुकेशकुमार जैन की हादसे में मौत हो गई है। उनकी कार आरजे 40 सीए 6158 का चालक बीकानेर निवासी मनोज माली तथा कोलकाता निवासी श्वेता बच्छावत पुत्री कमलचंद गंभीर रूप से घायल हैं। इनका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है। ये सभी कार लेकर बीकानेर से फाजिल्का जा रहे थे।
रात 10 बजे के करीब नेशनल हाइवे पर गणेशगढ़ चौकी से कैंचियां की तरफ रोड पर खड़े ट्रक आरजे 31 जीबी 2459 में कार पीछे से टकरा गई। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई महेंद्रकुमार जैन को सौंप दिया। उनकी ओर से दिए गए परिवाद पर ट्रक के चालक और कार के चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से वाहन पार्क करके लोगों का जीवन खतरे में डालने तथा गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
ट्रक के रोड की साइड में बैरिकेडिंग या ईंटें भी नहीं लगा रखी थीं
पीडि़त परिवादी महेंद्रकुमार जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दिए गए पुलिस परिवाद में उन्होंने बताया कि यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि चालक ने ट्रक को सफेद लाइन से नीचे नहीं पार्क करके रोड पर ही रोका हुआ था। ट्रक के चालक ने आगे पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टर नहीं लगाए हुए थे। पार्किंग लाइटें तक चालू नहीं थी और न ही रोड पर रोके गए ट्रक के रोड की साइड बैरिकेडिंग या ईंटें आदि लगा रखी थीं। इससे कार के चालक को यह अनुमान ही नहीं हो पाया कि ट्रक रोड पर चल रहा है अथवा रुका हुआ है। इसी गलतफहमी में कार के चालक से कार ट्रक के पीछे टकरा गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: