Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की, इतने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

rk
2 months ago
शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की, इतने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की, इतने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महादेव वाली निवासी लालाराम पुत्र नथूराम जाट ने पुलिस थाना छतरगढ़ में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार परिवादी ने आरोप लगाया कि विशनाराम पुत्र बुधराम नायक निवासी 1 एमडी तहसील अनूपगढ़ विमला पुत्री जगदीशराम, दुलीचंद, संदीप, विनोद, राजेश निवासी 2 पीजीएम तहसील अनूपगढ़ तथा कुंभाराम, बीरबलराम, किरण, जसी और पाला राम नायक निवासी 10 एमडी—ने शादी करवाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए।
परिवादी के मुताबिक आरोपियों ने शादी तय कराने के नाम पर रकम ली, लेकिन बाद में अपने वादे पूरे नहीं किए और न ही पैसे वापस लौटाए। जब पीडि़त ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
पुलिस थाना छतरगढ़ ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई काशीराम कर रहे हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: