Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

फर्जी दस्तावेज से भूमि हड़पने का आरोप,पूगल थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

1 week ago
फर्जी दस्तावेज से भूमि हड़पने का आरोप,पूगल थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


फर्जी दस्तावेज से भूमि हड़पने का आरोप,पूगल थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर।  पूगल थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि हड़पने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
वार्ड नंबर 4, चक 5 केवाईडी निवासी सोहन लाल पुत्र रामप्रताप ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके माता-पिता के नाम पर आवंटित कृषि भूमि हड़पने के लिए फर्जी वसीयतनामा तैयार किया।
परिवादी ने बताया कि उनके पिता रामप्रताप और माता फतीदेवी के नाम चक 2 एसएम में किला नंबर 1, 2, 9, 14, 18 से 21 तक करीब 12 बीघा कृषि भूमि आवंटित थी। आरोप है कि एक एडवोकेट के माध्यम से खाली कागजों पर अंगूठा निशान लेकर उसका दुरुपयोग किया गया और फर्जी वसीयतनामा बनाया गया। इसी वसीयतनामे के आधार पर भूमि का इंतकाल भी दर्ज करवा लिया गया।इस मामले में रामचंद्र, एडवोकेट विनोद नाथ और एक नोटरी पर मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। परिवादी को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, तो उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।कोर्ट के आदेश के बाद, पूगल पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: