Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

नाबालिग के साथ बदसलूकी करते रंग लगाने के आरोप में पॉक्सों सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

rk
3 months ago
नाबालिग के साथ बदसलूकी करते रंग लगाने के आरोप में पॉक्सों सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज


नाबालिग के साथ बदसलूकी करते रंग लगाने के आरोप में पॉक्सों सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाने क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए उसे रंग लगाने और उसके घर में घुसकर भाई व मां से मारपीट करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 मार्च की सुबह करीब 11.30 बजे वह अपने घर से निकली तो एक आरोपी युवक ने रास्ता रोककर जबरन उसे पकड़ा और बदसलूकी करते हुए उसे रंग लगाया। आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए, शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीडिता ने अपने घर जाकर अपनी माँ को सारी बात बताई। पीडि़ता का भाई आरोपी युवक के घर ओलमा देने गया तो वह घर नहीं मिला। अगले दिन 5 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुसे, और गालियां देते हुए तोड़ फोड़ करने लगे। उसकी माता व भाई बाहर आए तो आरोपियों ने भाई व माँ के साथ मारपीट करते हुए चोटिल कर दिया। भाई को घर से बाहर खींच कर ले गए और जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। वह बेहोश हो गया तो आरोपी के दोनों साथियों ने उसकी माँ को पकड़ लिया और आरोपी भाई के ऊपर बैठ कर गला घोटने लगा। आरोपियों उसे व उसके परिजनों के घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: