Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले

3 months ago
प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले

प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले

जयपुर। जयपुर में एक प्रेमी युगल के ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह दोनों के शव पड़े मिले। पटरियों के पास ही खड़ी मिली बाइक से पुलिस मृतकों की पहचान कर पाई। बस्सी थाना पुलिस ने CHC बस्सी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

SHO (बस्सी) धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया- जामडोली निवासी 19 साल की लड़की और बस्सी निवासी 26 साल के लड़के का शव मिला है। सुबह करीब 7:30 बजे रिको एरिया में धोबियों का फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की पुलिस को सूचना मिली थी। बस्सी थाना पुलिस के सूचना पर पहुंचने पर दोनों शव के कई टुकड़े पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों के टूकड़ों को इकट्ठा करवाकर पोस्टमार्ट के लिए CHC बस्सी भिजवाया।

गुमशुदगी करवाई थी दर्ज

मृतकों की पहचान के प्रयास के दौरान रेलवे ट्रैक के पास चाबी लगी हुई बाइक खड़ी मिली। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच करने पर मृतकों के बारे में जानकारी मिल सकी। पुलिस ने मृतकों की पहचान होने पर परिजनों के सामने मेडिकल बोर्ड से दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ही अपने-अपने घर से देर शाम निकले थे। लड़की के परिजनों की ओर से जामडोली थाने में सोमवार रात गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस प्रथमदृष्टयां जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का होना सामने आया है। पुलिस ने मृतकों के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: