Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

आधी रात को खेत में सो रहे दंपति पर किया जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से किया वार

1 week ago
आधी रात को खेत में सो रहे दंपति पर किया जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से किया वार


आधी रात को खेत में सो रहे दंपति पर किया जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से किया वार
बीकानेर। पूगल क्षेत्र के करणीसर भाटियान गांव में एक दंपति पर देर रात जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 13 मार्च की रात करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब दंपति अपने खेत में सो रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता उर्मिला पत्नी रेखाराम उम्र 26 वर्ष ने पुलिस थाना पुगल में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके खेत पर आकर लाठियों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लक्ष्मण ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े। वहीं आरोपियों ने महिला के बाल पकडक़र घसीटा और उसके पति के साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। हमले में दंपति के शरीर पर कई चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: