Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मेड़तिया के समर्थन में हजारों की भीड़ ने पैदल कूच किया कलक्टर कार्यालय की ओर, भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात,देखे वीडियों

1 month ago
मेड़तिया के समर्थन में हजारों की भीड़ ने पैदल कूच किया कलक्टर कार्यालय की ओर, भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात,देखे वीडियों


मेड़तिया के समर्थन में हजारों की भीड़ ने पैदल कूच किया कलक्टर कार्यालय की ओर, भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात,देखे वीडियों
बीकानेर। भाजपा के नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रो से ऐसी जानकारी सामने आई थी कि पुलिस अब मेडतिया की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही थी। गौरतलब रहे की कुछ दिन बिजली जाने के बाद मेडतिया ने आधी रात को प्रदर्शन किया उस समय अधिकारियों ने समझा कर उनका पैदल कूच रोक दिया था। उसके बाद दूसरे दिन पुलिस ने मेडतिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसको कई संगठनों ने पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के ज्ञापन एसपी को दिया था।  बीते दिनों ही राजस्थान बार काउंसिल ने डीपीजी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जिसके बाद आज कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन का एलान किया गया।इससे पहले बीदासर हाऊस में सर्वसमाज की बैठक रखी गयी। जिसमें विभिन्न समाज के गणमान्य लोगों ने अपनी बात रखी। बीदासर हाऊस से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पैदल मार्च किया और कलेक्टे्रट पहुंच । क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग एवं बीकानेर करण प्रताप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने   जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि डॉ. भगवान सिंह मेडतिया पर किए गए झूठे मुकदमें को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए व बीकेईएसएल कंपनी को पाबंद किया जाए कि वो बिजली देने व अन्य कार्यों में लापरवाही नहीं बरते। इस दौरान डॉ. भगवान सिंह के साथ अनेक समाज के गणमान्य लोग भी दिखाई दिए। वहीं दूसरी और इस प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन भी पुरी तरीके से अलर्ट मोड़ पर है। कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: