Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

1 month ago
पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर

बीकानेर: पुरानी रंजिश को जानलेवा हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज  

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते  हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुम्हारवाला निवासी 39 वर्षीय जलील खां पुत्र शरीफ खां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 9 फरवरी को जलील खां अपने परिचित मोमनराम मेघवाल के साथ बीकानेर गया हुआ था। शाम करीब 8:30 बजे दोनों वापस कुम्हारवाला पहुंचे। इसी दौरान मोमनराम को सूचना मिली कि खेत में काटे गए पेड़ के संबंध में वन विभाग की टीम पहुंची हुई है। सूचना पर जब वे खेत पर पहुंचे तो वहां वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। तभी इमाम खां और उसके साथ अन्य लोग वहां पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि इमाम खां ने अपने पिता बशीर खां सहित अन्य परिजनों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल, तलवार और लाठी जैसे हथियार लेकर जलील खां का पीछा किया। जान बचाने के लिए वह अपने घर की ओर भागा। इस दौरान आरोपियों द्वारा ट्रैक्टर से पीछा करने का भी आरोप लगाया गया है। परिवारजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रार्थी का कहना है कि आरोपियों से उसकी पहले से मुकदमेबाजी चल रही है और वे रंजिशवश उसे व उसके परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायल जलील खां का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: