Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

शहर के इस इलाके में अचानक दो समुदायों में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची मौके पर

rk
1 week ago
शहर के इस इलाके में अचानक दो समुदायों में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची मौके पर


शहर के इस इलाके में अचानक दो समुदायों में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची मौके पर 
बीकानेर।  शहर के चौखूंटी क्षेत्र में सोमवार को दो समुदायों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े और मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिगरेट पीने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनुज डाल, नया शहर थाना अधिकारी रोहित चौधरी तथा कोतवाली थाना अधिकारी सविता डाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी बुलाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को काबू में कर लिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। मामले की जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: