Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सोशल मीडिया पर ठगों के निशाने पर माननीय, मंत्री के नाम से बनाया फर्जी अकाउंट और लोगोंं से मांगे जा रहे पैसे

Bansal
2 months ago
सोशल मीडिया पर ठगों के निशाने पर माननीय, मंत्री के नाम से बनाया फर्जी अकाउंट और लोगोंं से मांगे जा रहे पैसे

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेश सहित देशभर में ठगी के नए-नए तरीकों से आमजन को ठगा जा रहा है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है लेकिन ठग है कि रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस लगातार ऐसे ठग गिरोह के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है लेकिन साइबर ठग इतने शातिर है कि नए-नए तरीकों को इजाद कर रहे हैं। ऐसी ही घटना प्रदेश सरकार के मंत्री के साथ हुई है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री का फर्जी अकाउंट बनाकर पैसों की मांग की जा रही है। 

 


दरअसल राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। लोगों को मैसेज भेजकर निवेश योजनाओं और अलग - अलग ग्रुपों से जोडऩे की कोशिश की जा रही है। इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद मंत्री संजय शर्मा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने कहा- मेरे नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित किया जा रहा है।

 

यह अकाउंट लोगों को अलग-अलग संदेश भेजकर अलग - अलग ग्रुपों, निवेश योजनाओं और अन्य गतिविधियों से जोडऩे की कोशिश कर रहा है। संजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस फर्जी अकाउंट का मेरा किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। ऐसे किसी भी संदेश, लिंक, निवेश संबंधी प्रस्ताव या वित्तीय लेनदेन के अनुरोध पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: