Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मंडी आए किसान के साथ ठगी, बैग किया चैक और पैसे कर लिए पार

2 months ago
मंडी आए किसान के साथ ठगी, बैग किया चैक और पैसे कर लिए पार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कृषि मंडी पहुंचे किसान के साथ ठगी की खबर सामने आयी है। घटना गुरूवार दोपहर की है। जब एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसान के पैसे चैक किए और पैसे पार कर लिए। जब किसान पशु के दवाओं के लिए अपने पैसे संभाले तो ठगी का पता चला। जानकारी के अनुसार पलाना निवासी किसान राजुराम मंडी से पशु आहार लेने के लिए आया हुआ था।

 

उसके पास इस दौरान 28 हजार रूपए थे। मंडी से निकलकर जब वह थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो एक व्यक्ति बाइक पर उसके पास आया और कहा कि में पुलिसकर्मी हूं। आपके पास जो पैसे है वो नकली है। ऐसे में किसान ने पुलिसकर्मी कहने पर उसके कहे अनुसार उसे पैसे चैक करने के लिए दे दिए। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया तो ठग ने उसकी भी चैकिंग की। जिसके बाद किसान को उसने पैसे वापस देने के नाम पर कागज लपेटकर दे दिए।

 

किसान ने पैसे चैक नहीं किए और जब  वह गोगागेट के पास पहुंचा ओर पशुओं के लिए दवा खरीदी तो पेमेंट के समय उसे अपने साथ ठगी का पता चला। सूचना के बाद इसकी जानकारी जैसे ही मंडी के व्यापारियों को मिली तो पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हे। फिलहाल पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी हे ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: