Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मेडिकल कॉलेज में महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़, प्रिंसिपल बोले - जांच करवाई है, रिपोर्ट के आधार पर होगा निर्णय

rk
3 months ago
मेडिकल कॉलेज में महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़, प्रिंसिपल बोले - जांच करवाई है, रिपोर्ट के आधार पर होगा निर्णय

मेडिकल कॉलेज में महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़, प्रिंसिपल बोले - जांच करवाई है, रिपोर्ट के आधार पर होगा निर्णय 

जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज (SMS) में एक महिला फेकल्टी ने अपने डिपार्टमेंट के प्रोफेसर पर बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने जांच कमेटी बनाई। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को सौंप दी गई है। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ है।

वहीं, इस मामले में प्रमुख शासन सचिव मेडिकल डिपार्टमेंट गायत्री राठौड़ ने भी दो अधिकारियों की टीम बनाकर रिपोर्ट तलब की है। दरअसल, महिला प्रोफेसर ने छेड़छाड़ और बदसलूकी करने की शिकायत कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन को करीब एक महीने पहले दी थी। शिकायत मिलने पर इसकी जांच के लिए प्रिंसिपल ने सीनियर प्रोफेसर डॉ. एस.एम. शर्मा की निगरानी में एक जांच कमेटी बनाई।

कमेटी में दो एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. आर.के. जैन, डॉ. मोनिका जैन, एक पूर्व अतिरिक्त प्रिंसिपल बी.एल. कुमावल, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. अनिता सिंघल, दो अन्य अधिकारी और विभाग के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है। कमेटी ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट बनाकर प्रिंसिपल को सौंप दी है। प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए कमेटी बनाई थी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: