Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

किसान के खेत में बनी ढाणी में अचानक लगी आग, नगदी व जेवर जलकर हुआ राख

Bansal
7 hours ago
किसान के खेत में बनी ढाणी में अचानक लगी आग, नगदी व जेवर जलकर हुआ राख

 

किसान के खेत में बनी ढाणी में अचानक लगी आग, नगदी व जेवर जलकर हुआ राख
श्रीडूंगरगढ।  गुसांईसर बड़ा गांव की रोही में  एक किसान की ढाणी में अचानक आग लग गई। हादसे में घरेलू सामान, नकदी, सोने-चांदी के गहने और मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।गुसांईसर बड़ा की रोही निवासी परमाराम जाट की पैतृक ढाणी से धुआं और लपटें उठती देख आसपास से लोग पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। पीडि़त परमाराम ने बताया कि आग में एक मोटरसाइकिल, दूध निकालने की मशीन, दो मोबाइल, इन्वर्टर की दो बैटरियां, दो पंखे, सोलर प्लेट, गैस सिलेंडर, करीब दो क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल खल-चूरी, बर्तन, कपड़े और बिस्तर जल गए। इसके अलावा 10 हजार रुपए नकद, सोने का बोरिया, एक जोड़ी झुमके, मंगलसूत्र और दो जोड़ी चांदी की पायजेब भी आग की भेंट चढ़ गई। हादसे के बाद किसान का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीडि़त ने पुलिस थाना और तहसील प्रशासन को रिपोर्ट देकर मुआवजे की मांग की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: